शुभं करोति कल्याणं कलनग्यं धनसम्पदा। शत्रु बुद्धिनविनाशाय दीपज्योतिरनस्तुते ।।

Showing posts with label Social. Show all posts
Showing posts with label Social. Show all posts

Friday, December 27, 2019

December 27, 2019

Effects of sex energy

                                  सेक्स ऊर्जा का प्रभाव 

Effects of sex energy


क्या एक लड़का लड़की को आकर्षित करता है या फिर एक लड़की लड़का को आकर्षित करता है या फिर कुछ और कारण है।  वास्तव में कोई भी एक दूसरे को आकर्षित नहीं कर सकता है हम आकर्षित नहीं होते हैं बल्कि हमारा सेक्स ऊर्जा   हमें बाध्य करती है एक दूसरे के प्रति जाने के लिए यह तथ्य ऊपरी भाव से देखें तो यह हमें मिथ्या जान पड़ती हैं।  हमें ऐसा लगता है कि एक लड़की लड़का को आकर्षित करती है या एक लड़का लड़की को आकर्षित करती है।  किंतु यह सत्य नहीं है और मैं यह पूरी दावे के साथ कह रहा हूं कोई किसी को आकर्षित नहीं करता जो कुछ भी होता है वह सब सेक्स ऊर्जा का खेल है इसे प्रमाणित करने के लिए मैं लड़का और लड़की दोनों के ऊपर अपना अनुभव लिख रहा हूं जो कुछ इस प्रकार हैं।


  • लड़का का लड़की के प्रति आकर्षण:- अब आप अपने आप में थोड़ी गहराई से सोचें कि जब आप किसी लड़की के प्रति आकर्षित होते हैं तब आपकी सेक्स ऊर्जा  लबालब भरी होती है वह निकलने के लिए अपनी जगह ढूंढता है और वह जगह हर एक लड़का को एक लड़की में ही दिखाई देता है। 

जब तक वह सेक्स ऊर्जा बाहर नहीं निकल जाता तब तक आप लड़की के प्रति आकर्षित होते हुए रहते हैं किंतु आप इस बात को कैसे मानेंगे कि हम जो बोल रहे हैं वह सत्य है। तो इसके लिए आपको एक प्रयोग करना पड़ेगा बड़ा साधारण सा प्रयोग है यदि आप शादीशुदा हैं तो यह प्रयोग आप अपने पत्नी के साथ कर सकते हैं करना कुछ इस प्रकार हैं जब आप किसी लड़की के प्रति ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं तो आप उसी समय अपनी पत्नी को गौर से देखें तो वह सब कुछ आपके साथ घटेगा जो एक गैर लड़की के प्रति हो रहा था। 

इसके बाद अपनी पत्नी के साथ सेक्स करें और जब सेक्स हो जाए तो आप फिर अपनी पत्नी को देखें तो उसमें आपको किसी प्रकार का आकर्षण नहीं दिखाई देगा अर्थात जब आप आकर्षित हो रहे थे तब वह सेक्स ऊर्जा आपके अपने पत्नी के प्रति आकर्षित होने के लिए बाध्य कर रही थी अब वह सेक्स ऊर्जा बाहर निकल चुकी है तो आपको आपकी पत्नी या फिर कोई लड़की आकर्षित नहीं कर पा रही है। 

फिर एक दिन बाद फिर से देखें तो आप फिर आकर्षित होने लगेंगे क्योंकि वह सेक्स ऊर्जा आपके अंदर फिर से तैयार हो चुकी हैं अब आप उसे फिर निकालेंगे और वह फिर उत्पन्न होगी यह कार्य  निरंतर चलती रहती है जिससे आप स्त्रियों के प्रति निरंतर आकर्षित होते रहते हैं अब तो आपको यकीन हो गया होगा कि यह सारा खेल सेक्स ऊर्जा  के कारण ही होता है दूसरा कोई कारण नहीं है। 


  • लड़की का लड़कों के प्रति आकर्षण:-   अब मैं लड़कियों को यह बताना चाहता हूं कि आपके साथ भी वही सब कुछ होता है जो एक लड़का के साथ होता है आप भी इस सच्चाई को महसूस कर सकते हैं इसके लिए आप वही कार्य करें जो मैंने ऊपर लड़कों के लिए कहा है आप अपने पति के साथ यह प्रयोग करके इस अनुभव को प्राप्त कर सकते हैं। 


अब मैं आपको इस ऊर्जा  कि सही उपयोग करने का तरीका बता रहा हूं यदि आप इस ऊर्जा का इस्तेमाल किसी विशेष कार्य में डूब कर करते हैं तो निश्चित ही यह ऊर्जा आपको ऐसी मुकाम पर ले कर जाएगी जिसका आपने कल्पना भी नहीं किया होगा इस ऊर्जा की यही विशेषता है यदि आप इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं तो आपके साथ साथ आपके परिवार आपके समाज और आपका देश सबका भला होगा इस ऊर्जा को लगाने के लिए आप जिस कार्य में अधिक रुचि रखते हैं उस कार्य को बिना लाभ-हानि के करें और वह भी पूरे मन के साथ करें तो यह ऊर्जा आपको वह कामयाबी देगी जो आपने कभी सोची नहीं थी। 

Tuesday, July 16, 2019

July 16, 2019

Disability and torture of society

                    अपंगता और समाज की प्रताड़ना



अपंग होना यह उसके कर्मों का खेल है किंतु जब मनुष्य को  कोई समाज प्रताड़ित करता है तो उसका परिणाम क्या होता है कुछ नहीं समाज का तो कुछ बिगड़ता नहीं किंतु उस मनुष्य का जीवन हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है या फिर वह मनुस्य  उस  रास्ते पर चल पड़ता है जिसका वह कभी कल्पना भी नहीं किया था। और यह रास्ता उसके जीवन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाता है जो पूरी  तरह  समाज का ही देन है


 हमारे समाज में ऐसे अनेक बुराइयां फैली हुई है जिसको एक एक कर कर उखाड़ना  हमारे बस की बात नहीं है फिर भी हमारे नजर में जो आया है मैं उसकी व्याख्या कर रहा हूं अर्थात मैं यहां पर अपंगता और समाज की प्रताड़ना के ऊपर  हमारा लेख है।


उस लड़के का नाम समीर था जो बचपन से ही गंभीर स्वभाव का था।
परमात्मा ने उसे एक गहरी चोट दी थी। अर्थात वह शारीरिक रूप से अपंग  था जिसके कारण वह हमेशा मायूस रहता था।

 उसके जीवन को समझने के लिए मैंने उसके जीवन को तीन भागों में बांटा बचपना जवानी और अधेड़ अवस्था आइए देखते हैं कि उसके  जीवन में और कितनी ठोकर खाना बाकी है।



  • बचपना :- बचपन में आपने इस अवस्था का कारण वह हमेशा मायूस रहा करता था।  जब भी वह अपने शाखा या मित्रों के साथ खेलता था तो उसके मित्रों ने उसे चिढ़ाने के अलावा और कुछ भी नहीं दिया जिसके कारण वह दुखी और निराश हो जाता था।  निराश होकर वह किसी एकांत जगह पर बैठकर परमात्मा से यही दुआ करता था यही प्रार्थना करता था कि है परमात्मा हमने ऐसी कौन सी भूल की है जो हमें इतनी बड़ी सजा मिला हमारा बचपन यारों का मनोरंजन बनकर रह गया मैं मनोरंजन करने गया था। किंतु मैं ही मनोरंजन का निवाला बन गया है परमात्मा यदि हमसे कोई भूल हुई हो तो हमें क्षमा करें।


यह सोचकर वह आगे की ओर निकल पड़ा और हंसी-खुशी जीवन जीने की चाहत में एक कदम और आगे चल पड़ा।  उसने अपनी जिंदगी में पढ़ाई लिखाई बड़ी मुश्किल स्थिति में की ताकि उसका जीवन सुधर जाए। किंतु उसकी नियति को कुछ और ही मंजूर था जिसका वह कभी कल्पना भी नहीं किया था।
                   

  • जवानी:-अब वह अपने जीवन की जवानी की दरवाजे पर पहला कदम रखा जिस तरह सभी नौजवान अपने विपरीत लिंग को देखकर आकर्षित होता है उसी तरह वह भी आकर्षित हुआ किंतु उसकी अपंगता के कारण हर एक विपरीत लिंग वाली उसका इस कदर मजाक उड़ाया की उसका सारा जीवन एक मजाक बनकर रह गया।


उसने भी अपने जीवन को रंग बिरंगे रंगों से रंगा था किंतु समय की मार ने उसकी हर एक रंग को बैरंग कर दिया अब वह मायूस और लाचार होकर एकांत प्रिय रहने लगा।

फिर भी वह जीना चाहता था पर हमारा समाज उसे जीने नहीं देता था ना उसका  कोई अपना कदर करता था और ना कोई  पराया कदर करता था इस ठोकर से वह इतना टूट गया कि उसमें उठने की क्षमता ना के बराबर हो गई फिर भी वह अपने दम पर ऊपर उठने की हर संभव प्रयास किया।


किंतु दूसरी ओर हर मनुष्य की शरीर का अपना कुछ एक है मांग होता है जो समय पर ना मिलने पर मनुष्य की दिलो दिमाग पर बुरा असर पड़ता है वह मांग उसके जीवन में भी आया वह मांग कामवासना था अर्थात वह भी स्त्रियों की साथ संभोग करने की चाहत रखने लगा पर उसे कोई भी स्त्री पत्ता नहीं देता था। अंत में वह दो चार पैसा कमाकर वेश्यालय पहुंच गया जहां पर वह स्त्रियों से अपना संबंध बनाया किंतु फिर भी वह समाज से भयभीत रहता था। इस समाज के भय के कारण वह अपनी कामवासना की जिज्ञासा को या चाहत को पूरा नहीं कर पाया और अंत में उसकी विवाह हो गई।


  • अधेड़ :- शादी होने के उपरांत वह अपने पत्नी से बहुत अधिक प्रेम करता था क्योंकि उसे ऐसा लगता था कि अब हमारा यही सब कुछ है और मैं उसके ही साथ रहकर आगे हमें जो करने की इच्छा है या हमें जो परमात्मा ने जिस उद्देश्य के लिए भेजा है मैं उस कार्य को पूरा कर पाऊंगा किंतु उनका यह दुर्भाग्य उनका साथ छोड़ने को तैयार ही नहीं पत्नी भी मिली तो ऐसी मिली कि वह पूरी तरह एक चरित्रहीन औरत थी जिसके कारण उसके जीवन में एक ऐसी घटना घटी जो उसका सारा जीवन हिला कर रख दिया मानव वह एकांत में इस कदर रो पड़ा की  समुंद्र की गहराई भी उसकी आंखों की आंसू आगे  कम पड़ गया।


अर्थात उसे एचआईवी की बीमारी पकड़ ली जिससे उसका जीवन 2-4 साल के उपरांत समाप्त हो गया। अपंगता ने और समाज की प्रताड़ना ने उसका जीवन ही समाप्त कर दिया हमारे समाज में इस तरह कितनी बुराई फैली हुई है जिससे आए दिन भले इंसान का जीवन बलि के बकरे के सामान हो जाता है।

                                                जय वासुदेव श्री कृष्ण

Wednesday, May 29, 2019

May 29, 2019

Marriage Life

                                         शादीशुदा ज़िंदगी


शादीशुदा जिंदगी के कई मोड़ हैं जिसमें कभी ऊपर कभी नीचे हिचकोले खाते रहते हैं मैं इसी जीवन पर कुछ अपनी अनुभव रख रहा हूं मेरा या अनुभव है कि इस जीवन में दो रोल एक रोजगार दूसरा बेरोजगार का बड़ा महत्व होता है जो जीवन में चार चांद लगाता है या फिर भी चांद को ही उखाड़ कर फेंक देता है सारा खेल में रोजगार और बेरोजगारी का ही है अब आगे देखते हैं कि रोजगार का क्या रोल है और बेरोजगार का क्या रोल ह

रोजगार का होना :- यदि शादी करने से पूर्व वह  रोजगार है तो उसका शादीशुदा जीवन बड़ा ही आनंदमय व्यतीत होता है जिसका कोई हिसाब नहीं है वह अपने जीवन का वह सारे आनंद के मजे लेते हैं जो एक शादीशुदा जीवन के लिए बना हुआ रोजगार हो ना मानो शादी के लिए लॉटरी लग जाने के बराबर है अब बात यह होती है कि किसका रोजगार होना सबसे ज्यादा सुख दायक है पुरुष का या स्त्री का क्योंकि हम आधुनिक जीवन में जी रहे हैं यहां स्त्रियों के पास भी रोजगार होता है पुरुषों के पास भी रोजगार होता कई मामलों में दोनों रोजगार प्राप्त किए होते हैं यदि पुरुष के पास रोजगार हो तो उसका शादीशुदा जीवन कैसा होगा यदि स्त्री के पास रोजगार हो तो उसका शादीशुदा जीवन कैसा होगा इसे जानने का कोशिश करेंगे

पुरुष के पास रोजगार होना:- यदि पुरुष के पास रोजगार होता है तो उसका जीवन या फिर उसके साथ जिस स्त्री का जीवन जुड़ा है दोनों का जीवन बेहतर होता है क्योंकि समाज ने स्त्री को सहनशीलता अधिक प्रदान की है और पुरुष स्त्री की तुलना में सहनशीलता कम रखता है यदि पुरुष के पास रोजगार है तो निश्चित ही उसका जीवन आनंदमय  होगा जहां स्त्री उसके अधीन होते हैं और वह सारी इच्छा अपने पति के द्वारा प्राप्त करते हैं उसके अधीन होने के कारण वह आपस में तालमेल बिठाकर चलते हैं क्योंकि वह जानता है कि यदि हम विरोध करेंगे तो हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है इसलिए वह अपना सारा जीवन पुरुष के अधीन ही जीता है और इसमें देखा जाए तो दोनों का जीवन जो लगभग सुखी  पूर्वक व्यतीत होता है फर्क बस इतना ही होता है कि उस स्त्री की सारी इच्छाएं उस पुरुष की इच्छाओं पर निर्भर होता है वह अपनी इच्छा अनुसार कुछ भी नहीं कर सकता उसे  अपनी इच्छा पूरी करने के लिए पति  से सलाह लेनी पड़ती है या फिर कह लो कि परमिशन लेनी पड़ती है

स्त्री के पास रोजगार का होना :-यदि स्त्री के पास रोजगार होता है तो शादीशुदा जीवन में थोड़ा मुश्किल  होता है क्योंकि पुरुष स्त्री की अधीनता को स्वीकार नहीं कर पाता इसलिए नहीं कर पाता कि हमारा समाज उसे उतना अधिक सहनशीलता नहीं बनाया है जितना कि एक स्त्री को सहनशीलता बनाया जिसके कारण पुरुष हमेशा स्त्रियों के ऊपर हावी रहता है यदि वह रोजगार हैं तो वह पूरी तरह नियंत्रण अपनी पत्नी के ऊपर रखता  है यदि पत्नी रोजगार है तो पुरुष उसका अधीनता को स्वीकार नहीं कर पाता यहां पर स्त्री  उसके ऊपर हावी हो जाती है जिसके कारण उसका शादीशुदा जीवन मुश्किल हो जाता है क्योंकि स्त्रियां कहती है कि मैं कमाता हूं मैं तुम्हें खिलाता हूं तो फिर मैं तुम्हारा बात क्यों मानूं तुम हमारी बात मानो तुम हमारे हिसाब से चलो जो या संभव नहीं है या फिर यूं कह लें कि समाज ने उसे इस स्थिति से जूझने की कला नहीं सिखाई है जिसके कारण उसका शादीशुदा जीवन मुश्किल में पड़ जाता

स्त्री और पुरुष दोनों के पास रोजगार का होना :-यदि दोनों के पास रोजगार हो तो शादीशुदा जीवन बड़ा ही दिलचस्प हो बन जाता है या तो यह जीवन खुशहाली से भरा होता है या फिर पूरा ही गमगीन हो जाता है क्योंकि यहां दोनों में से कोई भी किसी के अधीन नहीं है यहां पर यदि दोनों का जीवन आगे बढ़ता है तो केवल आपसी तालमेल और आपसी प्रेम के बदौलत यदि कोई भी एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करता है तो उसका परिणाम बड़ा ही भयानक होता है जो की स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि डाइवोर्स का स्थिति आ जाता है क्योंकि दोनों ही आत्मनिर्भर हैं स्त्री भी और पुरुष भी यदि कोई एक दूसरे  को छोड़ दें तो वह किसी और के साथ होकर अपना जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत कर सकता है

अब ऐसी स्थिति में यदि किसी का ज्यादा नुकसान होता है तो वह बच्चों को होता है उनका परवरिश पर इनका बुरा असर पड़ता है या फिर यूं कह लें की दो हाथी की लड़ाई में केले गाछ का  नुकसान होता है अब बात इतनी बिगड़ जाती है कि यदि पति हाईकोर्ट पहुंचता है तो पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाती है तो यह निश्चित है कि दोनों में अब डायवोर्स होगा ही होगा यदि  डायवोर्स हो भी गया तो इसमें ना पति को नुकसान है ना पत्नी को सबसे ज्यादा नुकसान है तो फिर उस बच्चे की जो दोनों के अधीन है अब न्यायालय यह निर्णय करता है कि बच्चा यदि बच्चा है तो वह 18 वर्ष तक की मां के पास रहेगी उसके बाद वह अपनी इच्छा अनुसार पिता के पास जाना चाहता है तो वह जा सकता

अब बच्चे के लिए दोनों में ताना -घिची होती है इधर  मां अपने बच्चे को इस कदर पालती है या फिर इतना  जड़ी बूटी खिलाती है कि बच्चा पिता का नाम ही भूल जाए उधर पिता बच्चे को प्राप्त करने के लिए एड़ी और चोटी  एक कर देता है और  स्थिति कुछ इस तरह हो जाती है की  दोनों अलग होकर भी दोनों सुखी पूर्वक नहीं रह पाता सारा जीवन कोर्ट वकील जज इन तीनों के आगे  घूरते हुए व्यतीत होता है

रोजगार का होना या फिर बेरोजगार होना या दोनों ही हमारे जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है जो हमारे जीवन का अभिन्न अंग है यह केवल  हमारे समाज या भारत का  ही बात नहीं है लगभग ऐसे कई देश है जहां पुरुष और स्त्री रोजगार के लिए जूझते रहते हैं क्योंकि किसी महल में यदि आग लग जाए तो उसे 10-20 टैंकर पानी से बुझाया जा सकता है किंतु यदि पेट में आग लगी हो तो उसे बुझाना बड़ा ही मुश्किल है यह पेट की वह आग  जिसमें उसका सारा जीवन जलके राख हो जाता है यदि मनुष्य रोजगार प्राप्त कर लिया हो तो उसका सारा जीवन हंसी खुशी प्रतीत होता है यदि वह बेरोजगार है तो उसका जीवन मानव अभिशाप से कम नहीं है

                                       जय वासुदेव श्री कृष्ण

Monday, May 27, 2019

May 27, 2019

Fake love

                                                                       बनावटी प्रेम


बनावटी प्रेम या दिखावे का प्रेम या वह प्रेम है जो एक मीठी छुरी और तिथि वार है जिसमें इंसान का हलाल होता ही है बहुत कम ऐसे व्यक्ति हैं जो इस मीठी छुरी से बच जाता है इस प्रेम में सब कुछ दिखावा होता है छल कपट धोखा से लूटपाट मर्डर बलात्कार षड्यंत्र सब कुछ भरा पड़ा होता है किंतु मनुष्य इस टाइप के प्रेम की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है क्योंकि अधिकतर लड़का और लड़की चमक के पीछे भागते हैं जिसके कारण वह किसी के जाल में बड़ा आसानी से फंस जाता है और वह व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार उसका प्रयोग करता है वह सामने से तो मुस्कुराता है किंतु भीतर उसके एक षड्यंत्र चलता रहता है कि इसे आगे कहां तक ले कर जाना है और कहां पर छोड़ना है इसके साथ क्या करना है इससे क्या पाना है इसे क्या देना है यह सब कुछ एक षड्यंत्र के मुताबिक आगे चलता है मैं अब इसी प्रेम के बारे में आगे चर्चा कर रहे हैं



इस प्रेम में कई बिंदु होते हैं जो कुछ इस प्रकार है जरूरत, हवस, बदले की भावना, षडयंत्र ,कुछ पाने की लालसा कुछ मकसद मतलब यूं कह लें कि दुनिया की सारी बुराइयां इस में कूट-कूट कर भरी पड़ी रहती है बस यदि आप इस का निचोड़ निकाले तो  इस प्रेम में लोग यदि पाते हैं तो उसका एक ही कारण होता है लालच और हवस कुछ तो  जल्दी बड़ा बनने की लालच होती है तो कुछ को अपनी हवस मिटाने की चाहत होती है इसी लालच और हवस में वह चमचमाते हुए चेहरे के पीछे भागते हैं ताकि उसे ऐसा लगता है कि उसका सारा जीवन इसके द्वारा सुखमय  हो जाएगा
 किंतु जब उसे झटका लगता है तो मानो ऐसा झटका लगा हो कि पूरी शरीर एक झटके में दुआ बन गया सब कुछ लुट जाता है और बर्बाद हो जाता है फिर भी लोग इस टाइप के प्रेम में फंसते रहते हैं


यह प्रेम ज्यादातर स्त्रियों के लिए खतरनाक होता है इसलिए स्त्रियों से हमारा यह अपील है कि आप जल्दी बड़ा बनने की चाहत या किसी से कुछ पाने की चाहत छोड़ दें आप जो कुछ पाना चाहते हैं वह अपने पराक्रम से प्राप्त करें क्योंकि आपका पराक्रम से प्राप्त हुआ कोई भी सुख  मैं इतना सुख जितना कि उस व्यक्ति के प्रेम में नहीं है वह व्यक्ति आपसे प्रेम तो नहीं कर सकता क्योंकि वह एक सौदा करता है कि मुझे यह मिलेगा तो मैं तुम्हें यह दूंगा इसलिए इस तरह के प्रेम में या इस तरह के प्रेम से स्त्रियों को हमेशा सावधान रहना चाहिए क्योंकि स्त्रियों का इज्जत ही उसका सबसे मूल्यवान वस्तु होती है यदि वह एक बार खो जाता है तो उसे प्राप्त करना उसके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है या फिर यूं कह लें कि वह उसे कभी प्राप्त कर ही नहीं किया सकता क्योंकि यह असंभव है



इस प्रेम से पुरुषों को नुकसान तो होता है किंतु पुरुषों की तुलना में स्त्रियों को अधिक नुकसान होता है क्योंकि समाज फिर उसे अपनाना नहीं चाहता और यह उसके जीवन में एक कांटा बन जाता है जिसके कारण उसका सारा जीवन रोता हुआ व्यतीत होता है इसलिए इस टाइप की व्यक्ति से हर स्त्री को सावधान रहना चाहिए मैं यह नहीं कहता कि आप प्रेम ना करें आप प्रेम अवश्य करें किंतु नाप तोल के  करें देखभाल के करें कि मैं जिस लड़का से प्रेम कर रहा हूं क्या  वह वास्तव में मेरा साथ देगा या नहीं यदि नहीं देता है तो फिर आपका भी उसके साथ नहीं जाना चाइये


पर अब तक मैंने यह देखा है कि ऐसी लड़कियां हैं जो उस लड़के के पीछे भागते हैं जो निश्चित ही एक न एक दिन उसे धोखा दे देता है और उस लड़के को देखता तक नहीं है जो उसका सच्चा जीवन साथी है वह वास्तव मुझ से प्रेम करता है किंतु लड़कियां को चमक शौक उत्साह मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा से ज्यादा लगाव होता है अपनी सुख को बहुत अधिक महत्व देता है और अपनी सुख को पाने की लालसा में उसे उस लड़के का वास्तविक रूप नहीं दिखाई देता है जिसके कारण वह उसके प्रेम जाल में फंस जाता है और कुछ दिन  के पश्चात उसका यह सारा भरम टूट जाता है फिर तो वह ना घर का रहता है ना घाट का   तो इस तरह की जीवन जीने से अच्छा है कि हम प्रेम  ना करें यही अच्छा विकल्प हमारे पास है यदि हम लड़कों की पहचान नहीं कर पाते हैं तो आप या  स्त्रियां प्रेम ही ना करें  क्यों की  जब हमारा  हंसता खेलता जीवन बर्बाद हो जाए तो हम क्यू करे अब आगे आपकी मर्जी है आपका जीवन है आप इसे जहन्नुम में डाले या जन्नत में ले जाए हमारा क्या हम तो केवल आपको इतना अवगत कराने के लिए यह लेख लिखा है
                                 जय वासुदेव श्री कृष्ण
May 27, 2019

Effects of Natural Love [Part-4]

                प्राकृतिक प्रेम का प्रभाव [भाग - ४  ]


जैसा मैंने पिछले अध्याय में बताया था कि कुदरती प्रेमाने की कोई अवस्था नहीं होती है वह मनुष्य के किसी भी अवस्था में आती है यह जरूरी नहीं कि वो जवानी में ही हो यदि वह बचपना जवानी या अधेड़ अवस्था में ना हुई तो बुढ़ापे में तो निश्चित ही होगी अब रही बात बुढ़ापे की तू जो बूढ़ा व्यक्ति होता है वह शरीर से तो बड़ा हो जाता है किंतु उसका मन वह 13 साल में ही अटका हुआ रहता है वह मन से अपने आप को जवान जोशीला समझता है भले वह शरीर से लाचार हो गया और इसका फायदा कुदरत बहुत अच्छी तरह से उठा लेता है इसी के कारण उसके जीवन में जीवन की अंतिम चरण में प्रेम दस्तक दे देता है और यह दस्तक ऐसी दस्तक है जहां पर मनुष्य की जीवन का अंतिम चरण होता है वह कब कब्र में चला जाए यह कोई नहीं जानता किंतु फिर भी वह जीने की चाह में आता है और कुदरती प्रेम उसके ऊपर उस तरह ही प्रभाव डालती हैं जैसे एक जवान लड़के के ऊपर प्रभाव डालती है तथा यहां उस व्यक्ति की कोई गलती नहीं होती वह तो तेलुगु नी माया से बना हुआ है जो चाह कर भी कुछ कर नहीं पाता



प्रभाव :-अब यहां यह प्रश्न उठता है कि आप अरे उस पर अपना प्रभाव कैसे डालती है क्यों डालती है क्यों मनुष्य सब कुछ जानने के बावजूद भी यहां पर जाता है अर्थात मनुष्य समाज से जितना भी ज्ञान प्राप्त कर ले फिर भी वह कुदरत का आगे अज्ञानी ही है वह ना कभी कुदरत को जान पाया है ना कभी जान पाएगी इसी का फायदा कुदरत उठाती है और उसके जीवन में तू प्रेम भर देता वास्तु में प्रेम तो खराब है नहीं किंतु हमारा समाज प्रेम को एक समय सीमा तक ही बर्दाश्त करता है यदि समय से पहले आ जाए यह समय के बाद आ जाए तो फिर समाज उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा किंतु मन और आत्मा की भूख ना मिटने पर मनुष्य की जो प्रमुख रूप होती है वह प्रेम का बुक होता है जिसे परमात्मा मिटाना चाहता है और परमात्मा उस भूख को मिटाने की चाहत में उसे प्रेम देता है किंतु तू प्रेम पाकर भी समाज से उसे संघर्ष करना पड़ता है सीधी उस प्रेम के आगे समाज का संघर्ष फीका पड़ जाता है इतना फीका पड़ता है कि उस मौज में उसे कुछ दिखाई नहीं देता ना समाज ना परिवार ना देश ना दुनिया बस वह चाहता है कि किसी तरह हम या हमारा जीवन आनंद से भर जाए और मैं इस संसार से मुक्त हो जाओ किंतु इतनी आसान नहीं है इस संसार से मुक्ति पाना



प्रभाव :-हम जिस समाज में रहते हैं उस समाज की ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो कभी प्रेम ना किया हो किंतु फिर भी वह प्रेम से उतना ही नफरत करता है जितना वह एक शत्रु से नफरत करता है अब वह क्यों नफरत करता है यह वही जाने उसे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम आने से सब कुछ छीन जाएगा या प्रेम एक बगावत का नाम है किंतु प्रेम परमात्मा को पाने का एक सरल  रास्ता है यहां पर मनुष्य की आत्मा तृप्त होती है फिर भी उसे पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है ऐसा संघर्ष कि समाज में बनी बनाई हुई मान प्रतिष्ठा सब कुछ मिट्टी में मिल जाता है अगर देखा जाए तो कोई भी व्यक्ति की आत्मा से पूछे कि क्या वह व्यक्ति गलत है तो वह कभी नहीं कहेगा किंतु अधिकतर व्यक्ति दिमाग से करते हैं इसलिए हर व्यक्ति को प्रेम गलत दिखाई देता है जो व्यक्ति गलत कहता है वह व्यक्ति यदि अकाउंट में आ जाए वह यह भी सोचता है कि शायद मुझे भी ऐसा प्रेम मिला होता



हमें क्या करना चाहिए:- या इस अवस्था में बहुत बड़ी प्रश्न है इस प्रश्न का उत्तर देना इतना सरल नहीं है क्योंकि बुढ़ापे में यदि कोई तमाचा  भी मारे तो आत्मा तब तक हिल जाता क्योंकि शारीरिक रूप से हम किसी भी परी तारना को नहीं संभाल पाते हैं हम शरीर  से इतना कमजोर होते हैं कि किसी को झेल पाना हमारे बस की बात नहीं है इसलिए इस जगह पर मनुष्य को हमेशा सावधानी पूर्वक जीना  चाहिए या फिर यूं समझ ले यह जो कुदरती प्रेम है यदि हम सूझबूझ कर चले तो यह पूछ दिन का ही है यह  हमेशा तो हमारे जीवन में रहेगी नहीं और ऐसे भी हमारा जीवन अंतिम चरण में है तो हम सावधानी बरते  तो समाज का थप्पड़ पड़ने  से भी हम बच  जाएंगे और अपने जीवन को आनंद  में बदल सकते हैं

                                   जय वासुदेव श्री कृष्ण

Sunday, January 27, 2019

January 27, 2019

Effects of Natural Love [Part-3]

                प्राकृतिक प्रेम का प्रभाव [भाग -३   ]


कुदरती प्रेम यदि बचपन में ना हुआ और ना ही जवानी में हुई तो यह निश्चित है कि वह अधेड़ अवस्था या बुढ़ापा में अवश्य होगी।  हम आप सभी लोग यह जानते हैं कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अधेड़ अवस्था में या फिर बुढ़ापे में भी प्रेम कर बैठते हैं। यह उनका गलती नहीं है यह प्रकृति का विशेष प्रभाव उसके मनोदशा पर पड़ती है। जिसके कारण उसे कुछ समझ में नहीं आता कि वह क्या कर रहा है बस उसे अपनी प्रेमिका ही दिखाई देती है जिसके लिए वह अपना पत्नी, बच्चा, घर ,परिवार सब कुछ छोड़ देता है। और अपने प्रेमिका के साथ हो जाता है। यह वास्तव में कुदरती प्रेम का अद्भुत प्रभाव है जिसे हम -आप या कोई और अभी तक समझ नहीं पाया कि यह अपना प्रभाव किस तरह डालता है हम लोग आधुनिक युग में जी रहे हैं फिर भी इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं जिसका परिणाम बड़ा भयानक ही आता है।  इस प्रेम के कारण ही हमारा बना बनाया हुआ सब कुछ बिगड़ जाता है और हम सड़क पर चले आते हैं।



प्रभाव :-अधेड़ अवस्था वह अवस्था है जहां पर हम सब कुछ प्राप्त कर आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करते हैं किंतु प्रकृति अपना प्रभाव हर पल हमारे ऊपर डालती रहती है। उनके प्रभावों में से एक प्रभाव कुदरती प्रेम है जो मनुष्य के जीवन में कभी भी किसी भी अवस्था में आ जाती है। जब यह आती है तो हम पर बड़ा ही जोशीला प्रभाव डालती है जिसके चक्कर में हम ना चाहते हुए भी आ जाते हैं। हम जानते हैं कि हम जो कर रहे हैं उसका क्या परिणाम आएगा फिर भी हम वही करते हैं जो हमसे प्रकृति करवाना चाहती है।  प्रकृति के प्रभाव में आकर हम प्रेम तो कर लेते हैं किंतु समाज हमारा बहुत दूर तक पीछा करती है और जब समाज हमें पकड़ती है तो वह सीधा हमारा कॉलर पकड़ती है ताकि हमारा बना बनाया हुआ मान-सम्मान सब कुछ मिट्टी में मिल जाता है।



इस अवस्था में हमें ना दौलत बनाने की लालच होती है क्योंकि हम वह जगह पा चुके होते हैं, ना ही हमें कामवासना की हवस होती है क्योंकि वह भी हम अपनी पत्नी के द्वारा प्राप्त कर लेते हैं।  फिर भी हम इस प्रकृति के अद्भुत प्रेम लीला में फस जाते हैं जिसकी कारण हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती हैयह प्रेम हमारे जीवन में कुछ ही दिन रहता है और कुछ दिन में ही हमारा सब कुछ बर्बाद कर देता है क्योंकि अधेड़ अवस्था तक हम पहुंचते-पहुंचते एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं किंतु इसके प्रभाव में आने पर हम अपनी प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा देते हैं।



 दुष्परिणाम :-हम लोग यह भली-भांति जानते हैं कि हमारा समाज इस तरह के प्रेम को बर्दाश्त नहीं कर पाता जिसके कारण हमें समाज में अपनी बनी बनाई हुई मान-सम्मान को खोना पड़ता है। जिसके कारण हम कहीं के नहीं रहते हैं हमारा घर परिवार पत्नी बच्चे सब कोई नफरत करने लगते हैं। हमारी अंदर की उस भावना को कोई नहीं समझ पाता है। ना समझने के कारण ही हमारा समाज हमें गलत  समझ लेता है जो हम ना चाहते हुए भी वह प्रेम कर बैठे इसलिए मेरा मानना है कि हमें इस अवस्था में सावधान हो जाना चाहिए प्रेम यदि बचपन में हो या जवानी में हो तो समाज कुछ हद तक बर्दाश्त करता है।  किंतु यदि अधेड़ अवस्था में हो जाए तो हमारा समाज  कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा इसलिए अपने मन को अपने नियंत्रण में रखना जरूरी है यदि हम अपने पांच इंद्रियों को अपने बस में रखते हैं तो प्रकृति हम पर वह विशेष प्रभाव नहीं डाल पाते जिससे मेरा सारा जीवन आनंदमय से बीतता  है।



हमें क्या करना चाहिए:- मेरा मानना है कि इस अवस्था में हमें पूर्ण रूप से सावधान रहना चाहिए प्रकृति अपना प्रभाव एक निश्चित समय के लिए डालती हैं।  यदि हम धैर्य के साथ उस समय को पार कर लेते हैं तो हम इस गलती को करने से बच जाएंगे यदि फिर भी हम अपने आपको यदि काबू नहीं कर पाए तो हमें अपनी पत्नी बच्चा परिवार को कभी नहीं त्यागना चाहिए क्योंकि वास्तव में वही हमारा साथ रहेगा वही हमारा सेवा करेगा इसलिए सोच समझ कर यह निर्णय करें कि हमें प्रेम करना चाहिए या नहीं करना चाहिए जाने अनजाने में हम जो कुछ भी गलती करते हैं उसका परिणाम आगे जाकर हमें प्राप्त होता है किंतु हमें उन लोगों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए जो लोग हमारे  लिए हमेशा चिंता करते हैं।  क्योंकि कोई भी महल  बनाने में बड़ा ही एक लंबा समय और परिश्रम लगता है किंतु उसे  तोड़ने में या बिखेरने में बस कुछ पल ही लगता है इसलिए अपने बने बनाए हुए आशियाना को ना उखाड़े  अब आगे आपकी मर्जी आपकी जिंदगी आपके हाथ में ही हैं।

                                          बुढ़ापे की प्रेम कहानी हम आपको आगे  सुनाएंगे
                           
                                                             जय वासुदेव श्री कृष्ण 

Sunday, December 16, 2018

December 16, 2018

Scandal and woman

                                              लांछन और स्त्री 

लांछन मनुष्य पर अपने कर्मों के अनुसार लगता है किंतु कुछ ऐसे लांछन  है जो अर्थहीन है जिसका कोई मतलब नहीं है यह समाज के द्वारा लगाया जाता है और जिस व्यक्ति पर लगती है उसकी  मानसिकता बदल देती है या फिर यूं कह ले कि यह किसी को प्रताड़ित करने का एक तरीका है जो हमारे समाज के विकास के लिए अवरोध हैं।


पुरुष की तुलना में स्त्रियों पर लांछन अधिक लगती है जो एक पारम्परिक लांछन बन गया है जैसे अभागन,कुलक्षण,बांझ  यह ऐसे लांछन हैं जो स्त्रियों पर लगती आई है।  यह लांछन लगने पर स्त्रियों का जीवन नर्कमय हो  जाता है जो हमारे संसार को सवारता है उसी को प्रताड़ित करने का एक अच्छा बहाना समाज ने बना कर रखा है जो अर्थहीन है जिसका वास्तविक जीवन से कोई लेना देना नहीं है जिसका मैं व्याख्या कर रहा हूं।


अभागन :-  जब स्त्रियां कुमारी होती है तब यह लांछन उसके माता-पिता, भाई-बहन, गोतिया और समाज के द्वारा लगाकर उसे प्रताड़ित किया जाता है।  जब स्त्रियों का विवाह होने में देर हो जाते हैं या उनके माता पिता भाई-गोतिया उसका बर ढुढने में असमर्थ हो  जाता है। तब उसका एक नया नाम रख दिया जाता है अभागन और यह लांछन  उस स्त्री पर इतनी बुरी तरह हावी होता है कि उसका हंसता खेलता जीवन खामोशी में सिमट जाता है।  उसके दिलो दिमाग पर यह लांछन प्रभावी रूप से काम करता है और वह औरों की तुलना में अपने आप को एक लाचार और बेबस पाता है। और इस लाचारी का फायदा कोई होशियार बड़ा आसानी से उठा लेता है। और यही से उस स्त्री का दुर्भाग्य शुरू हो जाती है जो आगे चलकर उसके जीवन को तहस-नहस कर देता है जिससे वह ना घर का रहता है और ना घाट का केवल एक लांछन उसके पुरे जीवन को बदल कर रख देता हैं।


फिर भी स्त्रियों को हम लोग प्रताड़ित करते रहते हैं। ऐसा थोड़ी है कि उसका विवाह नहीं होगा।  होगाअवश्य होगा जानते हैं क्यों क्योंकि परमात्मा ने ऐसा एक भी चीज नहीं बनाया है जिसका दूसरा भाग ना हो इस संसार में जितने भी वस्तु और प्राणी हैं उसका दो पहलू हैं अर्थात जोड़ा है। जैसे रात है तो दिन अवश्य होगी आम है तो ईमली अवश्य  होगी आप कहीं भी किसी भी तथ्य में नजर दौड़ाते हैं तो आपको जोड़ा मिलेगा ही मिलेगा यह प्रकृति की एक निश्चित सिद्धांत है जो अटल है।


अंत में  मैं यही कहूंगा कि स्त्रियों को इस लांछन से मुक्त करें जो हमारे समाज के विकास के लिए बहुत बड़ा अवरोध है।  स्त्रियां हमारे समाज का अभिन्न अंग है जिसके बिना यह संसार क्या परमात्मा भी अधूरा है।


कुलक्षण:- जब स्त्री की विवाह होती है तब वह अपना सब कुछ त्यागकर नया संसार बसाने की इच्छा से अपना ससुराल जाता है जहां दो चार महीने उसे खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके बाद जब उस घर में तरक्की नहीं होती तो ससुराल वाले उसे कुलक्षण करार  दे देता है और कहता है कि इसके आने से हमारा घर का विकास रुक गया है अपनी और असामर्थ्य का दोष उस स्त्री के माथे पर थोप देता है।


अर्थात हमारे समाज ने उस स्त्री से धन वैभव की आशा रखता है। जब धन ही चाहिए था तब स्त्री से विवाह क्यों किया कोई बैंक से विवाह कर लेते तो धन ही धन होता यह भी कम पड़ जाए तो टक्साल से विवाह कर लेते हैं।  जहां बच्चे के बदले में नोट ही पैदा होता उसी के साथ घूमते उसी के साथ रहते हैं क्या बात है हमारा समाज ने एक स्त्री को धन पैदा करने वाली एक वस्तु समझ लिया है जिसे मान सम्मान देना चाहिए उसे प्रताड़ित करने का बहाना ढूंढता रहता है।


 कुलक्षण बोल कर उसे प्रताड़ित करता रहता है जबकि मुख्य दोष ससुराल वालों में है जो अपना विकास करने में असमर्थ हो जाता है। और अपनी असामर्थ्य को  छुपाने के लिए अपनी पत्नी, अपनी बहू, अपनी भाभी को आगे कर देता है और कहता है कि सारा दोष इसी का है।  इसे घर से निकालो जब तक यह हमारे घर में है तब तक हमारा विकास नहीं हो सकता। जब यह घटना आपकी बहन या बेटी के साथ होती है तो फिर आप की परिभाषा बदल जाती हैं और तुरंत आप नयालय का दरवाजा खटखटाने लगते हैं। ऐसा क्यों क्या हमारे समाज को मानसिक बीमारी पकड़ ली है। जो स्त्री को कई युगों से रोंधताआ रहा है अरे भाई अब तो बदल जाओ सब कुछ बदल रहा है पर हमारे समाज की मनोदशा नहीं बदल रही है अपने आप को ठीक कर लो बाकी सब ठीक है यदि हम अपने आप को भी बदल लिये तो फिर हमारा समाज समाज ना रह कर स्वर्ग बन जाएगा।


बांझ :-जब किसी स्त्री को बच्चा समय पर ना हो या शारीरिक कमी हो तो समाज उसे बांझ कहना शुरू कर देता है।और यहां तक कि घर परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस भी उससे घृणा करने लगता है। यदि सुबह-सुबह या कोई विशेष कार्य करने के लिए जा रहा हो तो निकलते समय उसका चेहरा नजर आ जाए तो कहता है कि मैंने बांझ को देख लिया अब मेरा काम सफल नहीं होगा जबकि वह कोशिश भी नहीं किया और अपनी असफलता का परिणाम उस स्त्री के माथे थोप देता है जिसका कोई कसूर ही नहीं है।


समय जब आगे तक निकल जाती है उस समय भी स्त्री एक बच्चा अपने परिवार को नहीं दे पाया तो पुरुष दूसरी विवाह कर लेता है। और पहली पत्नी को छोड़ देता है या फिर उसके साथ जानवरों से व्यवहार करता है आप जरा सोचें कि उस स्त्री पर क्या बीती होगी जो इस लांछन को झेलता है।


 यदि स्त्री के अंदर किसी प्रकार की कमी है तो उसे निश्चित ही पूरा किया जा सकता है क्योंकि हमारा विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि वह धूल-मिट्टी से बच्चा पैदा कर दें तो हम और आप एक मनुष्य हैं। आपको अपनी स्त्री पर विश्वास नहीं है पर विज्ञान पर तो विश्वास है हमारे विज्ञान ने हमें क्या नहीं दिया है आज हमारे पास जो कुछ भी सुविधाएं हैं वह सब विज्ञान की ही देन हैं तो फिर आप विज्ञान का सहारा क्यों नहीं लेते आप विज्ञान युग में रहकर उस युग में जी रहे हैं जिस युग में जानवर जिया करते हैं।


इस प्रकार देखा जाए तो हमारे समाज में स्त्रियों की दशा दयनीय है और उसकी दयनी होने का उत्तरदायित्व हम और आप  हैं इसलिए हमारा कर्तव बनता है कि इस बुराई को समाज से निकाल कर फेंक दें क्योंकि हम मनुष्य हैं और मनुष्यता ही हमारा प्रधान गुण। हम क्यों उस सड़ी गली परंपरा को पकड़ कर रखे हैं जो हमारे समाज को दीमक की तरह चाट रहा है स्त्रियां हमारे समाज का अभिन्न अंग है इसे अलग नहीं किया जा सकता है हम आपको यह याद दिला दें कि जब जब किसी स्त्री को प्रताड़ित किया गया है तब-तब एक परिवार नहीं, एक गांव नहीं ,एक राज्य नहीं पूरा राष्ट्र उखड़ गया है।

                                                             जय वासुदेव श्री कृष्ण 


About

मेरा ईस्वर मैं स्वंय हूँ इसलिए मुझे यह दुनिया कुछ अलग ही दिखाई देती हैं। यदि आप भी मेरी तरह इस दुनिया को देखना चाह्ते हैं तो मेरे साथ दो क़दम चलिए तो आपको इस दुनिया की कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई देंगी

Followers

Tags

Blog Archive

Email subscriptions

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Recent Posts